फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीबी कॉलेज के पास बेकाबू ट्रक पलटा, स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली के प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज के करीब बेकाबू ट्रक पलट गया। जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया। आरोपी चालक भाग निकला। घटना पर प्राचार्य ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कटरा मेदनीगंज से सिटी नगर पंचायत की ओर शनिवार दोपहर एक बालू लदा ट्रक आ रहा था। उस समय पीबी इंटर कॉलेज गेट के करीब स्कूटी खड़ी कर कटरामेदनीगंज निवासी 58 वर्षीय इम्तियाज अहमद एक व्यक्ति से बात कर रहा था। उसके करीब पहुंचने पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। यह देख स्कूटी छोड़कर दोनों भाग निकले। हालांकि इम्तियाज के पैर में चोट आई। ट्रक के चपेट में आने से बाग की चहारदीवारी गिर गई। बता दें कि वाराणसी - लखनऊ राजमार्ग पर कटरा मेदनीगंज से प्रतापगढ़ सिटी को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय व इंटर काॅलेज है। तमाम शिकायतों के बाद भी इस मार्ग से आए दिन ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें