प्रयागराज के दारागंज घाट से अंतिम संस्कार के बाद लोगों को लेकर घर लौट रही बस रानीगंज के भागीपुर के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस सवार दस से अधिक लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बसों से सभी को घर भेजा।
सुल्तानपुर जनपद के चांदा बाजार के उमरी गांव निवासी पारसनाथ गोस्वामी के भाई मनराज गोस्वामी (80) की मौत हो गई थी। उन्हीं के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार व रिश्तेदार प्रयागराज के दारागंज घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद बस से सभी लोग चांदा लौट रही थी।
रात करीब साढ़े नौ बजे बेकाबू बस रानीगंज के भागीपुर के पास पलट गई। बस में सवार लोगों शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भरपूर सहयोग करते हुए सभी को बाहर निकालने के बाद दूसरी बस मंगाकर सभी को चांदा भेजा। बस में सवार नीलेश गोस्वामी, मुकुल, कल्लू समेत दस से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं। संवाद