फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू स्काॅर्पियो की टक्कर से घायल मामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कटरा रोड पर रविवार की रात सीएमओ आवास के सामने बेकाबू स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल मामा ने दम तोड़ दिया, जबकि भांजे की हालत में सुधार है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के करनपुर निवासी 20 वर्षीय आलोक तिवारी 22 जून की शाम जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवाखास पर्वतपुर निवासी 33 वर्षीय मामा प्रभात चंद्र मिश्रा के साथ शहर गया था। वहां चश्मे के कारोबार के सिलसिले में दुकानदारों से मिला। काम निपटाने के बाद बाइक से मामा-भांजे घर लौट रहे थे। सीएमओ आवास के करीब सामने से आ रही काली रंग की बेकाबू स्काॅर्पियो बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे मामा भांजे घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्रभात की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जबकि आलोक को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। प्रयागराज स्थित प्राइवेट हाॅस्पिटल में उपचार के दौरान मंगलवार की रात प्रभात की मौत हो गई। हादसे में उसका दाहिना हाथ व पैर टूटने के साथ आंत फट गई थी।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायल भांजे आलोक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसका कहना है कि स्काॅर्पियो करनपुर में ही संजय मिश्रा के मकान के पास अक्सर खड़ी रहती है। घटना के बाद से स्काॅर्पियो गायब है। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से स्काॅर्पियो चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें