फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आठवीं पास विद्यार्थियों का माध्यमिक विद्यालयों में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके सभी विद्यार्थियों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। एक जुलाई से जिले के 43 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों के कक्षा नौ में प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शासन ने परिषदीय विद्यालय से आठवीं पास करने वाले सभी विद्यार्थियों का कक्षा नौ में प्रवेश दिलाने का निर्देश डीआईओएस को दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। बीएसए कार्यालय से आठवीं पास विद्यार्थियों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजी गई है। जिसके अनुसार बीईओ, प्रधानाचार्य और शिक्षक विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अभिभावकों से भी संवाद करेंगे, ताकि शत-प्रतिशत आठवीं पास विद्यार्थियों का नौवीं कक्षा में नामांकन कराया जा सके।

एक जुलाई से राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में आठवीं पास कर चुके विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। परिषदीय विद्यालयों से आठवीं पास विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओंमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें