फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सुखपालनगर पीएचसी में मिलेगी अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित सुखपाल नगर पीएचसी जल्द ही उच्चीकृत होगा। सीएमओ ने पीएसची में 30 बेड का अस्पताल बनाए जाने के लिए शासन को दो करोड़ रुपये मांगे हैं। इसका प्रस्ताव भेजा है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। पीएचसी के उच्चीकृत होने से करीब पांच हजार आबादी को लाभ होगा। यहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा मिलेगी। हाईवे किनारे 30 बेड का अस्पताल बनने से दो नगर पंचायत समेत 50 से अधिक गांवों के मरीजों को इलाज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

शासन ने सुखपाल नगर तिराहे के समीप 30 साल पहले तीन बेड के ब्लाॅक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया था। ब्लाॅक स्तरीय पीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सकों की मौजूदगी रहती है लेकिन बेड के अभाव के कारण अधिक मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने शासन को पत्राचार कर पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलाकर उच्चीकृत कराने की मांग की थी।
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाए जाने की मांग शासन से की गई है। अस्पताल के भवन की हालत से भी अवगत कराया गया है। प्रस्ताव भेजकर दो करोड़ की मांग की गई है ताकि पीएचसी को उच्चीकृत किया जा सके।
विज्ञापन

ईसीजी समेत अन्य जांच की होगी सुविधा
सीएमओ ने बताया कि पीएचसी के उच्चीकृत होने से मरीजों को ईसीजी समेत अन्य जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों का ऑपरेशन भी होगा। उच्चीकृत होने के बाद अस्पताल में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, नेत्र सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, फिजीशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ दंत चिकित्सक और बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें