फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपले में दो वीडीओ निलंबित, चार डीपीसी के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

विज्ञापन
froud
विज्ञापन
घपले में दो वीडीओ निलंबित, चार डीपीसी के वेतन भुगतान पर लगाई रोक
विज्ञापन

डीएम ने कहा, लापरवाह खंड प्रेरक और स्वच्छाग्रही को हटाकर नए की करें तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शौचालय की धनराशि निकालकर बंदरबाट करने के मामले में मंगरौरा विकास खंड के सकरा गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्र बहादुर सिंह और आसपुर देवसरा के उदईशाहपुर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकांत को निलंबित करने के साथ ही प्रधानों को नोटिस थमाया है। बुधवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने चार डीपीसी के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन

डीएम मार्कण्डेय शाही बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में काफी सख्त दिखे। नए डीपीआरओ लालजी दूबे के साथ समीक्षा बैठक में मंगरौरा विकास खंड के सकरा गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रबहादुर सिंह और आसपुर देवसरा के उदईशाहपुर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकांत को निलंबित करने के साथ ही प्रधानों को नोटिस थमाया है। डीएम ने लापरवाही पर चार डीपीसी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए डीपीआरओ से खराब प्रदर्शन करने वाले खंड प्रेरक और स्वच्छाग्रहियों को हटाकर नए लोगों की तैनाती करने को कहा है। डीएम ने एडीओ पंचायतों पर शिकंजा कसते हुए कहा है कि अगर किसी ग्राम पंचायत में धांधली बरती जाती है तो एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह और डीपीआरओ, सभी ब्लाकों के एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें