फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जंक्शन से होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड मां बेल्हा देवी जंक्शन के रास्ते माता वैष्णो देवी कटरा और चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए एक-एक होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के लिए 22 फरवरी से 6 मार्च तक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
वाराणसी- चंडीगढ़ होली स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक शनिवार की दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी। शाम 4.50 बजे मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते लखनऊ होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे चलकर लखनऊ के रास्ते रात 11 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद स्पेशल ट्रेन वाराणसी रवाना हो जाएगी।
बताया कि माता वैष्णो देवी कटरा से 22 फरवरी से शाम छह बजे होली स्पेशल ट्रेन लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 3.40 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद वाराणसी रवाना हो जाएगी। वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे चलकर पौने सात बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन के रास्ते चलकर अगले दिन सुबह छह बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें