फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व में दो पक्ष हुए आमने, फायरिंग से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर में बुधवार की रात वर्चस्व की जंग में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर निवासी अरशद व रुस्तम के बीच पुरानी रंजिश है। बुधवार की शाम बेलखरनाथ धाम के करीब सड़क पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। अरशद ने रुस्तम को रात में देख लेने की धमकी दी। रात करीब नौ बजे अरशद ने फोनकर अपने दोस्तों को बुला लिया। दूसरे गांव से तीन बाइक से छह युवक यहियापुर पहुंच गए। आरोप है कि रुस्तम के परिवारवालों से गालीगलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। इस पर रुस्तम के पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े।
बवाल की सूचना पर बीचबचाव करने के लिए पहुंची नूरजहां भी धक्कामुक्की के दौरान गिरकर घायल हो गईं। शोरशराबा व फायरिंग देख गांव के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। जिसके बाद बाहर से आए लोग बाइक लेकर भाग निकले। दूसरी ओर घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां नूरजहां के परिजन उसे गोली लगने की बात कहते रहे, मगर डॉक्टर चोट बता रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद फायरिंग करने वाले युवकों की खोजबीन करने लगी। हमलावरों को लोगों ने शीतलागंज तक देखा था। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें