फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में दो पक्षों चटकीं लाठियां, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के सुवंसा नगर पंचायत के वार्ड-14 रामपुर में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह रामपुर वार्ड निवासी संतरा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि वह अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रही थीं, तभी पड़ोस के जंग बहादुर, काशी प्रसाद समेत कुछ लोग मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराने लगे।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से संतरा देवी, उनके पति बब्बन, चंदन, सूरज, नवीन और ज्ञानचंद घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से जंग बहादुर, काशी प्रसाद को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायलों का उपचार सीएचसी गौरा में कराया गया। दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और इस मामले में थाने पर समझौता भी हुआ था।
आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराने पर मारपीट हुई। फतनपुर थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें