फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक ही दल निकालने के लिए दो अनुमति, गुट टकराए तो निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सुवंसा में मंगलवार को होने वाले भरत मिलाप कार्यक्रम में चौकी निकालने को लेकर सत्तापक्ष के दो जनप्रतिनिधियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। शंकर दल की चौकी निकालने के लिए एसडीएम रानीगंज ने दो पक्षों को अनुमति पत्र जारी किए थे। विवाद होने पर अनुमति निरस्त की दी गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में एसडीएम ने दोनों परमिशन रद्द कर दिए। समर्थकों को पुलिस ने बाहर निकाला। भरत मिलाप में शंकर दल और दुर्गा दल की चौकी नहीं निकाली गई।
सुवंसा नगर पंचायत में बीते पांच से भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शंकर दल की चौकी निकालने के लिए राधेश्याम चौरसिया ने पहले एसडीएम से अनुमति ली। सोमवार को सुनील पांडेय ने भी शंकर दल के नाम से जुलूस निकालने अनुमति ले ली। मंगलवार शाम भरत मिलाप में दोनों पक्ष एक स्थान से चौकी निकालने को लेकर भिड़ गए।
विवाद बढ़ने पर एसडीएम रानीगंज व सीओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम को दोनों पक्षों ने अनुमति पत्र दिखाया तो प्रशासन भी खुद कटघरे में खड़ा हो गया। जनप्रतिनिधियों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

भीड़ के बीच विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने दोनों की अनुमति निरस्त कर दी। दोनों पक्षों के लोगों कोमेला क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। चर्चा रही कि मुख्य अतिथि बनने की होड़ में दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों के समर्थकों में विवाद बढ़ा।
शंकर दल के लिए पहले एक अनुमति पत्र जारी किया गया था। बाद में प्रार्थना पत्र मिला कि वह दल चौकी निकालने में असमर्थ हैं। शंकर दल के लिए दूसरे ने प्रार्थना पत्र पर अनुमति ली। मेले के दौरान एक-दूसरे लेकर विवाद हो गया। दोनों की अनुमति निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

विमल कुमार, एसडीएम रानीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें