जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सोना चांदी के व्यवसायी रविंद्र सोनी अपनी बाइक से अपराह्न दो बजे के बाद बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के अजैका गांव के समीप पहुंचा उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार नकाब पोश तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे गिरा दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सोना चांदी के व्यवसायी रविंद्र सोनी अपनी बाइक से अपराह्न दो बजे के बाद बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के अजैका गांव के समीप पहुंचा उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार नकाब पोश तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे गिरा दिया। तमंचा सटा कर चाबी छीनकर डिग्गी का ताला खोलकर सोने चांदी से भरे आभूषण के बैग को लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
भुक्तभोगी रविंद्र सोनी ने बताया कि वह फेरी के दौरान लोगों की मांग पर ग्राहकों को सोने चांदी के सामन बेच कर अपना जीविकोपार्जन करता है। वह ग्राहकों के यहां अपने बैग में रखे चांदी के पायल आदि के साथ सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, नाक की कील समेत तकरीबन दो ढाई लाख रुपए के आभूषण रखा था। जिसको नकाबपोश बदमाश लूट कर भाग निकले। घटना स्थल पर चौकी पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद अपने मातहतों को जांच पड़ताल का निर्देश दिया।
लूट से डरा सहमा रहा व्यवसायी
स्वर्ण व्यवसायी का पुलिस से कहना था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी चौकी पुलिस द्वारा चार पांच घंटों से बेवजह परेशान किया जा रहा है। तमाम तरह की पूछताछ से वह अजीज आ चुका है। उसका कहना है कि मेरा तो अब कुछ लुट गया, अब तो मन कहता है कि इनसे कुछ कहना ही बेकार है।