फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जुड़ापुर धनसारी में शनिवार की सुबह आबादी की जमीन पर चहारदीवारी बनाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। मारपीट के दौरान लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा कि वह लोग दूसरे गांव से आए थे।

शनिवार की सुबह राम पलट पटेल के दरवाजे के सामने आबादी की जमीन पर पड़ोसी रामदुलार पटेल जबरन चहारदीवारी का निर्माण कराने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे के साथ आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

दोनों पक्ष से लाठी-डंडे व फावड़ा चलने से राम पलट पक्ष के ओम प्रकाश पटेल (38), कृष्ण कुमार पटेल (35), चंद्रकेश पटेल (30), मेवालाल पटेल (65), केशा देवी (41) गंभीर रूप से चोटिल गईं। वहीं, राम दुलार पक्ष के मथुरा प्रसाद (65), हरिपाल (45) को भी चोटें आई है। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में भर्ती कराया है।
गंभीर हालत में कृष्ण कुमार पटेल, राम सुमेर पटेल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बाहर से लोगों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
................
दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

पारिवारिक विवाद में शनिवार को तौकलपुर गांव में रामलाल कनौजिया और मोती लाल कनौजिया के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष से अतुल (30), अंकित उर्फ रिंकू (34), रोहित (35) और दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार (30) को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को पीएचसी मानधाता में इलाज के लिए भर्ती कराया है। गंभीर रूप से जख्मी अतुल व अंकित पहले मेडिकल कॉलेज और फिर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें