फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेट्रोल पंप से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के कतरौली में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले दो फरार अंतरजनपदीय बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से लूट के दो हजार रुपये, असलहा व मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी पेट्रोल पंप मालिक ने बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पेट्रोल पंप से बदमाश सेल्समैन त्रिभुवन से 25 हजार रुपये छीन लिए और तेल भराने पहुंचे ग्राहकों से मारपीट की गई थी। शुक्रवार की रात फतनपुर पुलिस ने पकड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों में प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदा निवासी समीर व भोला उर्फ उज्ज्वल उर्फ भांटा तेली हैं। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि समीर पर दो व भोला पर एक मुकदमा दर्ज है। एक बदमाश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें