फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर हादसों में दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग पर हुए हादसों में प्रयागराज के सराफ समेत दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के मदारी निवासी रामबाबू सोनी (50) सराफ का काम करते थे। वह सोमवार को किसी काम से बाइक लेकर सुलतानपुर गए थे। आधी रात को वापस लौटते समय चिलबिला में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन पहुंचे। इस मामले में मृतक के पिता रामबाबू सोनी ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पृथ्वीगंज संवाददाता के अनुसार मंगलवार की शाम लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर शिवनायकपुर के समीप पृथ्वीगंज नगर पंचायत के भगेसरा निवासी साजिद (37) को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर रानीगंज की ओर भाग निकला। मृतक ने मंगलवार को रोजा रखा था। रमजान का सामान खरीदने वह बाइक से रानीगंज बाजार गया था। उसकी मौत की खबर मिलने पर पत्नी यासमीन व दो उजैर, अजलान रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें