फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले प्रधानपति समेत दो को भेजा जेल

विज्ञापन
लालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी प्रधानपति व सहयोगी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोटे व चुनावी रंजिश मेें फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी प्रधानपति समेत दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। अब पुलिस प्रधानपति को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि लालगंज कोतवाली के कोड़रा मादूपुर निवासी कोटेदार आद्या प्रसाद यादव से प्रधानपति विकास सिंह का राशन न देने को लेकर विवाद चल रहा था।
13 फरवरी को प्रधानपति विकास सिंह व शैलेंद्र सिंह ने कोटेदार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने विकास व शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे आक्रोशित विकास सिंह समेत पांच लोगों ने 14 फरवरी को कोटेदार के घर जाकर गालीगलौज करते हुए फायरिंग की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित सिंह, विपुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी शिवहरी मीणा के आदेश पर लालगंज कोतवाल ने आरोपी विकास सिंह व शैलेंद्र सिंह को दबोच लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हो गई। पूछताछ में विकास ने बताया कि उसे डब्बू सिंह नाम के व्यक्ति ने पिस्टल उपलब्ध कराई थी। एएसपी ने बताया कि पिस्टल देने के मामले में डब्बू सिंह का नाम आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें