फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर, खाद्य तेल व दाल के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
Budget of kitchen spoiled due to increase in gas cylinders, edible oil and pulses
विज्ञापन
गैस सिलिंडर, खाद्य तेल व दाल दाम के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। पखवारे भर में गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दाल व तेल के दामों भी लगातार इजाफा हो रहा है। लगातार दाम बढ़ने से लोगों की जेबें ढीली हो रही हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के दाम में एक से 15 फरवरी के बीच 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 4 फरवरी को गैस सिलेंडर का दाम 745 रुपये था। इसके बाद 25 रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
इससे सिलिंडर के दाम बढ़कर 770 रुपये हो गए। 11 दिन बाद 15 फरवरी को सिलिंडर के दाम में फिर 50 रुपये की वृद्धि हो गई। अब सिलिंडर के दाम 820 रुपये हो गए हैं। 11 दिन के भीतर सिलिंडर के दामों में 75 रुपये की वृद्धि हुई है। तेल और दाल के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। सरसों के तेल का दाम 130 रुपये बढ़कर 145 रुपये लीटर हो गया है। रिफाइंड 110 की जगह 130 रुपये लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन

मूंगफली के तेल के दाम में भी 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पाम ऑयल रिफाइंड 90 से बढ़कर 110 रुपये लीटर हो गया है। दाल के दाम भी बेतहाशा बढ़े हैं। अरहर के दाल का दाम 90 रुपये किलो से बढ़कर 100 रुपये हो गया है। मटर की दाल 75 से बढ़कर 85 रुपये पहुंच गई है। लगातार बढ़ रही महंगाई से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। उन्हें रसोई संभालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें