फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कारों की भिड़ंत में शिक्षक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के मेंहनगर के रहने वाले थे शिक्षक, साथी प्रयागराज के जीटीबी नगर का था निवासी
विज्ञापन

कुंडा। हथिगंवा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौैत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ। कार की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए कुंडा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के खजुरा मेंहनगर ध्रुवराज सिंह (41) कौशाम्बी के विद्यालय में शिक्षक थे। वह अपने दोस्त जीटीबी नगर करेली प्रयागराज निवासी विवेक सिंह (24) के साथ कौशाम्बी स्थित विद्यालय से दीप जलाकर प्रयागराज लौट रहे थे। दोनों कार से हथिगंवा के शुकुलपुर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ध्रुवराज और विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें