फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिवाली पर रोशन रहा बाजार, हुई धनवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीये की रोशनी की तरह ही दिवाली पर बाजार भी रोशन रहे। दिनभर लोग बाजारों में खरीदारी करते रहे। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में मिठाई, लाई, चूरा, गट्टी, फूलमाला व पटाखों की खूब खरीदारी हुई। पूजन के लिए लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदीं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन बाजारों में रौनक रही। दुकानदार सुबह से ही दुकान सजाकर बैठ गए। मिष्ठान भंडार, लाई, चूरा, मूर्ति, पटाखा, कपड़े, बर्तन सहित सभी दुकानदार चमक-धमक के साथ सामानों की बिक्री करते दिखे।
शहर के पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, आंबेडकर चौराहा, मीराभवन, महुली, चिलबिला समेत अन्य बाजारों में सुबह नौ बजे के बाद खरीदारी का क्रम देररात तक चलता रहा। कपड़े व पटाखों की दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर भीड़, करना पड़ा इंतजार
दिवाली के दिन मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। दुकानों पर टोकन व पर्ची के जरिये ग्राहकों को मिठाई खरीदनी पड़ी। ड्राई फ्रूट्स और बेसन की मिठाइयां भी लोगों ने खूब खरीदीं।
एटीएम पर रुपये निकालने को लगी लंबी कतार
त्योहार पर खरीदारी के लिए एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। कई जगहों पर एटीएम में रुपये नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। कतार में लगकर लोग एटीएम से पैसे निकालते दिखे।
फूलों की हुई खूब बिक्री
त्योहार पर घरों, पूजा स्थलों एवं भगवान को चढ़ाने के लिए लोगों ने गेंदा, गुलाब, कमल समेत अन्य फूलों की खरीदारी की। वहीं, आर्टिफिशियल फूल की भी खूब मांग रही। रंग-बिरंगे आकर्षक फूल लोगों ने सजावट के लिए खरीदे।
100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
दिवाली के दिन बृहस्पतिवार को जिलेभर में 100 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक समेत अन्य बाजारों की चमक से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। व्यापारी नेता दिनेश सिंह के मुताबिक जिले में दिवाली पर 100 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। कोराेना के बाद से पहली बार बाजार में ग्राहकों ने खूब दिल खोलकर खरीदारी की।
विज्ञापन

........................
जिले में करोड़ों का हुआ कारोबार

मिठाई- पांच करोड़
बर्तन- 15 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक -25 करोड़
सजावटी सामान-दो करोड़
कार-बाइक-15 करोड़
रेडीमेड कपड़े-सात करोड़
आभूषण-12 करोड़
अन्य सामान-22 करोड़
( जानकारों के मुताबिक अनुमानित आंकड़े)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें