फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। धनुहा का अनुराग सरोज स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज में इंटर का छात्र है। शुक्रवार को वह कॉलेज से घर जा रहा था। रास्ते में उसे कई लोगों ने तमंचा सटाकर पीटा।
विज्ञापन


शनिवार को अनुराग अपने गुट के छात्रों के साथ कॉलेज आया तो दूसरे गुट के पूरेगोलिया का छात्र असद भी अपने साथियों के साथ कॉलेज में मौजूद था। अचानक दोनों गुटों के बीच लातघूसे चलने लगे। मारपीट व शोर शराबा सुनकर शिक्षक दौड़कर पहुंचे, लेकिन मारपीट करने वाले छात्र उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आते देखकर मारपीट करने वाले छात्र तितर-बितर हो गए। पुलिस दोनों गुटों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें