मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी शिवम सोनकर (22) और करन सोनकर (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिवम मंगलवार को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशांबी के कसेरिया गांव में गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी शिवम सोनकर (22) और करन सोनकर (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिवम मंगलवार को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशांबी के कसेरिया गांव में गया था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला करन सोनकर भी बाइक पर था। मंगलवार रात 9:30 बजे दोनों बाइक से मानिकपुर लौट रहे थे। तभी मऊदारा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिवम तीन भाई और एक बहन है। वह भाइयों में सबसे छोटा था। करन भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोपहर शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।