फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गांव में शव पहुंचा तो मचा कोहराम

Wed, 03 Dec 2025 06:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी शिवम सोनकर (22) और करन सोनकर (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिवम मंगलवार को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशांबी के कसेरिया गांव में गया था।
विज्ञापन
शिवम और करन। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी शिवम सोनकर (22) और करन सोनकर (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिवम मंगलवार को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशांबी के कसेरिया गांव में गया था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला करन सोनकर भी बाइक पर था। मंगलवार रात 9:30 बजे दोनों बाइक से मानिकपुर लौट रहे थे। तभी मऊदारा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिवम तीन भाई और एक बहन है। वह भाइयों में सबसे छोटा था। करन भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोपहर शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें