फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह केंद्रों पर ढाई हजार अभ्यर्थी आज देंगे पीसीएस परीक्षा, एआई से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जनपद के छह केंद्रों पर दो पालियों में होगी। शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, केपी इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज व पीबी इंटर कॉलेज सिटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ढाई हजार अभ्यर्थी पीसीएस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस बार पीसीएस परीक्षा में नकल रोकने की हाईटेक तैयारी की गई है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जा रही है, जो सीसीटीवी के माध्यम से अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। संदिग्ध फोटो की जांच कर गड़बड़ी की पुष्टि होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कर दिया गया है। जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। एक अफसर की निगरानी में हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को विशेष गाइडलाइन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। परीक्षा के नोडल एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी सुरक्षा
-दो स्तर पर अभ्यर्थियों की जांच
- गेट पर तलाशी और कक्ष में भी जांच
-बायोमीट्रिक पहचान अनिवार्य
-एआई हर फोटो का करेगा विश्लेषण
-हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती
-एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
-डीएम व एसपी करेंगे सतत निगरानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें