शहर के दहिलामऊ उपकेेंद्र से जुड़े माेहल्लों में दीपावली से पहले 20 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों को बढ़ाकर 200 केवीए किया जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर लगने से शहरी क्षेत्र के 12 मोहल्लों की 11 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मुहैया होगी। नगर विकास योजना के तहत नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। नगर विकास योजना के तहत शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के समीप, इंदु विहार कॉलोनी, महिला अस्पताल के समीप, चंदमारी, दहिलामऊ, पल्टन बाजार, शुकुलपुर समेत 12 जगहों पर ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे। बिजलीकर्मी सोमवार से ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य शुरू करेंगे। दीपावली से पहले तक सभी चिह्ति मोहल्लों में ट्रांसफाॅर्मर को लगाने के निर्देश विभागीय अफसरों ने दिए हैं। दहिलामऊ उपकेंद्र के जेई विजय सिंह पटेल ने बताया कि दीपावली तक 11 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। एक करोड़ रुपये से 200 केवीए क्षमता के 20 ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। संवाद