फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तुलसी क्रिकेट एकेडमी और एएस एकेडमी हनुमानगंज ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एएस एकेडमी हनुमानगंज ने मुंगराबादशाहपुर को हराया। दूसरे मैच में तुलसी क्रिकेट एकेडमी ने एनएसएस एकेडमी को शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मैच में मुंगराबादशाहपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 29 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एएस हनुमानगंज की ओर से बासु मिश्रा व शिखर ने दो-दो विकेट व मयंक यादव ने तीन विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएस हनुमानगंज ने 2.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में तुलसी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट पर 173 बनाए। एनएसएस एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें