फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, तपिश ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताती रहेगी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह से ही लोग बेतहाशा गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मई में जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को मौसम विभाग ने 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में लू चलने से तीखी धूप झुलसाती रहेगी। वहीं रात में भी गर्मी का आलम बना रहेगा।
अब गर्मी का जो दौर शुरू हुआ है, उसमें दिन में चैन के साथ रात की नींद भी उड़ गई है। दिन में तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से राहत पाने का उपाय ढूंढते रहे। शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना के मुताबिक, फिलहाल लू और प्रंचड गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। 30 मई तक यह आलम बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की दोपहर 12 से चार बजे तक अधिक तापमान होने के चलते अधिक ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 मई से बदलाव के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलेगी। जिस कारण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
ओपीडी में पहुंचे 1526 लोग
भीषण गर्मी के चलते डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। थोड़ी सी लापरवाही सेहत बिगाड़ रही है। इमरजेंसी में डायरिया के 15 मरीज पहुंचे जबकि 1526 लोगों ने ओपीडी में पंजीयन कराया। वहीं बाल रोग विभाग में डायरिया संक्रमित 105 बच्चे पहुंचे। बाल रोग चिकित्सक डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की सेहत खराब हो रही है। ओपीडी में 232 बच्चों का पंजीयन हुआ।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें