अजीतनगर में साहित्यिक संस्था सृजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
अजीतनगर स्थित सृजना कुटीर में सृजना साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ ही माताओं व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने इससे प्रेरणा लेने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवप्रकाश सेनानी ने कहा कि मानवता पूर्ण कार्य से ही व्यक्ति की पहचान होती है। ऐसे कार्यो के जरिए समाज को भी प्रेरणा मिलती है। डा. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि सेवा व दान से दीन दुखियों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चा धर्म है।
हम सभी को समाज के गरीब व दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर पांच माताओं व खेल, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान हुआ। समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर धर्म गुरू भंते कल्याण मित्र, राजा पंडा, मोलाना रियाजुल हसन, आनंद मोहन ओझा, श्रीकिशेार अग्रवाल, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।