रानीगंज में रेलवे क्रासिंग का बैरियर टूटने से लगा जाम। संवाद
- फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
मां बाराही देवी स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया।
विज्ञापन
गेटमैन ने मालगाड़ी के रवाना होने के कारण क्रॉसिंग बंद की थी। रानीगंज से पट्टी की ओर जा रहा ट्रक अचानक बंद हुए फाटक से टकरा गया। बूम टूटने की सूचना पर आरपीएफ का दल मौके पर पहुंचा। टीम ने तुरंत बूम लगाकर आवागमन को रोका। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इससे रानीगंज-पट्टी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।