फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाजार में छाईं कोलकाता की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कचहरी के बगल सजी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की दुकान। संवाद
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियों और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। इस बार कोलकाता से आई मूर्तियों की अधिक मांग है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में मूर्तियों के दाम में करीब 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर चौराहा, बाबागंज, चौक, मीराभवन, चिलबिला और महुली समेत ग्रामीण बाजारों में भी दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों ने कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और चुनार से प्रतिमाएं मंगाई हैं।
दुकानदार रामफल गुप्ता ने बताया कि कोलकाता की मूर्तियां खूबसूरत शृंगार और कढ़ाईदार कपड़ों के कारण ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। इनकी कीमत 150 से पांच हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

व्यापारी मनीष गुप्ता ने बताया कि कोलकाता की तुलना में लखनऊ की प्रतिमाएं सस्ती हैं। इनकी कीमत 100 से 2500 रुपये तक है। स्थानीय स्तर पर तैयार प्रतिमाएं 100 से एक हजार रुपये में उपलब्ध हैं।
व्यापारी रामआसरे के अनुसार चुनार की पीओपी से बनी प्रतिमाएं सबसे सस्ती हैं। इनकी कीमत 20 से 200 रुपये तक है।

कुम्हारों ने तैयार की मूर्तियां, महंगाई का भी असर
धनतेरस पर घर-घर पूजे जाने वाली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को स्थानीय कुम्हारों ने भी तैयार किया है। शहर के दहिलामऊ और मां बेल्हा देवी स्थित कुम्हार बस्ती के करीब 20 परिवारों ने इस बार लगभग 30 हजार मूर्तियां तैयार की है। रंग-रोगन कर मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दहिलामऊ निवासी शुभम प्रजापति ने 1500 मूर्तियां तैयार की है। ओम प्रकाश प्रजापति ने भी लगभग 1400 मूर्तियां बनाई है। परिवार की महिलाएं और बच्चे मूर्तियों के रंग-रोगन का कार्य कर रहे हैं। राजेश प्रजापति ने बताया कि मूर्तियां बनाने का पुश्तैनी कार्य है।
उन्होंने बताया कि 20 वर्षों से स्वयं मूर्ति तैयार करते हैं। रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि तीन साल पहले मिट्टी की एक ट्राली 900 रुपये में मिलती थी। अब दाम दो हजार रुपये हो गया है। रंग के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत की तुलना में कमाई कम हो रही है।

कचहरी के बगल सजी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें