चिलबिला रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार की सुबह 10 बजे अचानक ट्रक खराब हो गया। जिससे लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक समेत अन्य रूट पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। खराब ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग के बीच से हटाया गया, तब जाकर क्रॉसिंग का फाटक बंद हो सका। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक इस दौरान चिलबिला व मां बेल्हा देवीधाम जंक्शन पर कुछ ट्रेनें रुकी रहीं।
लखनऊ कंट्रोल से सूचना मिलने पर मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन तैनात जीआरपी व आरपीएफ के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हाइड्रा की मदद से खराब ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। जिस कारण परेशान रहे।
रेलवे के कर्मचारियों के मुताबिक क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि ट्रक खराब होने के दौरान जंक्शन पर कोई ट्रेन नहीं रोकी गई। बाकि अन्य जानकारी चिलबिला स्टेशन के कर्मचारी दे सकेंगे।
चिलबिला स्टेशन अधीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि वह अभी बाहर हैं, चिलबिला स्टेशन पहुंचने के बाद भी जानकारी दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक हालांकि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने को लेकर आसपास के स्टेशन पर कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था।