Trouble in the evening due to thunderstorms, trees fell in many places, teenshed blown
- फोटो : PRATAPGARH
रविवार शाम तेज हवाओं के साथ जिले में कई जगहों पर बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए। लोगों के घरों के टीनशेड उड़ गए। तार और खंभू टूटने के कारण बिजली गुल हो गई। शहर में अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। आंधी के चलते आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आहट थी। हालांकि बादलों के बीच सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। शाम को बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हो गई। शाम सात बजे के बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। थोड़ी ही देर में आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई।
करीब आधे घंटे से अधिक अंधड़ का असर रहा। हवाओं के शांत होने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू किया। मानधाता इलाके के देल्हूपुर समेत कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई।
कुंडा इलाके में नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां समेत कई जगहों पर आंधी बारिश हुई। इससे बिजली गुल हो गई। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लालगंज में आंधी-पानी का असर रहा। कुंडा में शेखपुर-बलीपुर रोड पर कई पेड़ गिर गए।
Trouble in the evening due to thunderstorms, trees fell in many places, teenshed blown- फोटो : PRATAPGARH
Trouble in the evening due to thunderstorms, trees fell in many places, teenshed blown- फोटो : PRATAPGARH