फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, लगा जाम

विज्ञापन
पट्टी के उडैैयाडीह मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कस्बे के उड़ैयाडीह मोड़ के पास अचानक पहिया निकल जाने से ट्रैक्टर ट्राली रोडवेज बस पर पलट गई। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ट्राली हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

शनिवार दिन में करीब 11 बजे उड़ैयाडीह की तरफ से ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली कस्बे के बाईपास चौराहे के पास स्थित नाले के पुल के करीब पहिया निकल जाने से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस पर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस पर ट्राली पलटने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली सीधा कराकर वहां से हटवाया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें