फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटदर्द के बाद युवक की मौत, निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
Young man dies after colic personal doctor accused of negligence in treatment - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भोर में अचानक पेट दर्द होने पर एक युवक को परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ी तो उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक के चाचा ने थाने में निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के रूमतीपुर निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ राजू (33) पुत्र अमर बहादुर सिंह को शनिवार की भोर में अचानक पेट दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे लेकर आजाद नगर बाजार स्थित निजी चिकित्सक बंगाली के दवाखाने पर ले गए। चिकित्सक ने उसका इलाज किया। इसके बाद घर भेज दिया। थोड़ी देर में वह लोग फिर आए और चिकित्सक को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजन युवक को इलाज के लिए कुंडा सीएचसी ले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, परिजन किसी के कहने पर शव को लेकर लवाना झाडफ़ूंक कराने चले गए। उधर, घटना की सूचना पर महेशगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार घर पर जांच के लिए पहुंचे। शव को झाडफ़ूंक कराने के लिए ले जाने की जानकारी होने पर उसे ले आने के लिए भेजा। बाद में शव घर आया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा बालसिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने चिकित्सक देवव्रत अधिकारी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनसत्तादल के लोगों ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
जनसत्ता दल के केंद्रीय कार्यालय बाबूगंज में कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धाजलि दी गई। इसके साथ ही इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज ने बाबूगंज कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनसत्ता पार्टी शहीद परिवार के साथ है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। ऐसी घटनाओं से मन को बहुत पीड़ा पहुंचती है। जनसत्ता पार्टी की प्रदेश सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल सिंह डब्बू, ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाबागंज पंकज सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिहार अनुभव यादव, मुकुर सिह, आनंददेव पांडेय, विनोद निराला यादव, प्रदीप शुक्ला, ग्राम प्रधान ध्यानी सिंह, लाल बहादुर पांडेय, मेवा यादव, मोनू पांडेय, छोटे लाल पाल, देवेंद्र सिंह, उमेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने कानपुर की घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। हीरागंज के मां नायर देवी धाम में शहीदों को मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गर्ठ। इसके साथ ही उनके सम्मान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान संदीप तिवारी ने कहा कि इस वृक्षारोपण के स्थान को शहीद उद्यान के नाम से विकसित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता पीयूष त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, सुशील पांडेय, मोनू यादव, सूरज तिवारी, बाबा बद्री प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी
मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नगदी और लाखों के जेवर ले गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र बाबागंज बाजार में पश्चिम बंगाल निवासी दुलार राय मे मिठाई की दुकान खोल रखी है। शनिवार को दिन में 11 बजे के करीब वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर दुकान पर चला गया। इस दौरान उसने घर में ताला लगा दिया था। इसी बीच चोर बगल से छत के सहारे उसके कमरे पर पहुंचे और उसका ताला तोड़ दिया।
इसके बाद कमरे में घुसकर आलमारी में रखी 50 हजार की नगदी और सोने के आभूषण उठा ले गए। करीब 3 बजे वह किसी काम से घर आया तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों तथा 112 डायल पुलिस को दी। देर शाम तक सूचना के बावजूद भी संग्रामगढ़ पुलिस घटना की जांच करने मौके पर नहीं पहुंची। इससे बाजार वासियों और दुकानदारों में रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें