फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी तहसील में भी बनेगा ट्रामा सेंटर

Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 अब जिले की सभी तहसीलों में ट्रामा सेंटर होंगे। शासन ने पट्टी तहसील क्षेत्र में भी ट्रामा सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इलाहबाद-फैजाबाद हाइवे के किनारे कोहड़ौर सीएचसी में ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले सपा सरकार में जिले की अन्य चार तहसीलों में ट्रामा सेंटर को मंजूरी थी। इनमें से तीन का आधा से अधिक निर्माण भी हो चुका है, लेकिन इन दिनों बजट के अभाव में काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन


सपा सरकार में जिले के लालगंज, सदर, रानीगंज और कुंडा तहसील क्षेत्र ट्रामा सेंटर स्वीकृत हुआ था। इनमें से सदर, रानीगंज और लालगंज में ट्रामा सेंटर का आधा से अधिक निर्माण हो चुका है। लालगंज और सदर में तो भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन बजट न मिलने के कारण आगे का काम लटक गया है। इसी तरह रानीगंज तहसील का ट्रामा सेंटर भी आधा-अधूरा पड़ा है।

कुंडा में जमीन विवाद के चलते अभी निर्माण नहीं शुरू हो सका। अब सूबे की योगी सरकार ने पट्टी तहसील क्षेत्र में भी ट्रामा सेंटर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर कोहड़ौर सीएचसी में ट्रामा सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। जनपद में पांचवें ट्रामासेंटर के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के पास आदेश भी आ गया है। शासन ने स्थान चिह्नित करने के लिए कहा है। पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर सीएचसी कोहड़ौर परिसर में ट्रामा सेंटर निर्माण को अंतिम रूप देने में लग गए हैं। हालांकि अभी इसके लिए बजट नहीं जारी किया गया है। कोहड़ौर में ट्रामा सेंटर बनने से पड़ोसी जनपद सुलतानपुर व पट्टी के साथ ही अंतू, संग्रामपुर रखहा, मदाफरपुर, किशुनगंज, सैफाबाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से पट्टी क्षेत्र में ट्रामा सेंटर के निर्माण का आदेश आया है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। बजट मिलते ही कोहड़ौर सीएचसी के पुराने पीएचसी भवन में ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
अवधेश कुमार, जेई, स्वास्थ्य विभाग।

कैबिनेट मंत्री की मांग पर शासन ने पट्टी तहसील में ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए आदेश दे दिया है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट आते ही ट्रामासेंटर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें