फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहीं जलेंगे ट्रांसफाॅर्मर, लग रही टेलनेस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड होने पर भी अब ट्रांसफाॅर्मर नहीं जलेंगे। पहले चरण में शहरी क्षेत्र के दहिलामऊ, बाबागंज, कादीपुर और रूपापुर विद्युत उपकेंद्र के 400 ट्रांसफाॅर्मरों में टेलनेस यूनिट लगाने की कवायद बिजली विभाग ने शुरू की है। ट्रांसफाॅर्मरों में टेलनेस यूनिट लगाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने बिजली विभाग को 100 से 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों में टेलनेस यूनिट लगाने के लिए अगस्त तक का लक्ष्य दिया है। दूसरे चरण में ग्रामीण अंचल के ट्रांसफाॅर्मरों में टेलनेस यूनिट लगाई जाएगी।
प्रतापगढ़ खंड के एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि टेलनेस यूनिट ट्रांसफॉर्मर को ओवरलोड या फाॅल्ट होने पर सुरक्षा प्रदान करेगा। जब ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ेगा या कोई फाॅल्ट होगा तो टेलनेस यूनिट का फ्यूज उड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेनलाइन से ट्रिप होने पर ट्रांसफाॅर्मर की बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। जिससे ट्रांसफाॅर्मर जलने से बच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें