फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार दिन बाद भी नही लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली की किल्लत से ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है। ग्रामीणों में विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर जबदरस्त आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने धनउगाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हंडौर विद्युत उपकेंद्र के इटौरी ग्राम सभा में ट्रांसफार्मर विगत दिनों तूफान से आकर गिर गया। घटना में दो विद्युत पोल टूट गए थे। इसके बाद से अब तक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीण चार दिनों से बिजली नहीं आने से गर्मी में हलाकान हैं। ग्रामीणों द्वारा विभाग के अवर अभियंता रणविजय सिंह को सूचना दी गई। समस्या को ठीक कराने का आश्वासन देकर उन्होंने लोगों को वापस कर दिया गया। चार दिन बाद भी गांव में बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने दोबारा अवर अभियंता से बात की।
उन्होंने बताया कि एसडीओ का आदेश है यह लाइन नहीं बनवाई जाएगी। यह सुनते ही गांव के राम अवध, मो सैफ, सविता, कलावती, घेरराऊ, कयूम खान, राम पूजन, मो हफीज, बृज लाल समेत कई लोगों अवर अभियंता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवर अभियंता पर आरोप लगाया कि धन उगाही की मंशा पूरी नही किये जाने के कारण लाइन ठीक कराने में उदासीनता बरती जा रही है। इसका खामियाजा चिलचिलाती गर्मी और उमस में ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश भी व्याप्त है। मुख्यमंत्री का ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा भी हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें