फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समय की पटरी से उतरी ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को प्रयागराज संगम दो घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, मां बेल्हा देवी सुपर फास्ट एक घंटे, जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 40 मिनट, दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल एक घंटे, पीआरएल और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन






वहीं रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए मां बेल्हादेवी जंक्शन पर वाईफाई लगाया गया है। लेकिन महज एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर ही यात्रियाें को इसका लाभ मिल पाता है। तीन और पांच नंबर प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करने वाले यात्री वाईफाई का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें