फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता और हरिद्वार 15 फरवरी तक कैंसिल

Thu, 01 Jan 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए देहरादून से वाराणसी व हरिद्वार से इलाहाबाद के बीच चलने वाली गाड़ियों को रेल प्रशासन ने 15 फरवरी तक कैंसिल कर दी है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 कड़ाके की ठंड व कोहरा ट्रेनों के संचालन पर हावी हो रहा है। इसके चलते ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाके में कोहरा का असर अधिख होने से इस रूट से आने वाली गाड़ियों पर अधिक प्रभाव  पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस व हरिद्वार से इलाहाबाद जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस को 1 जनवरी से 15 फरवरी तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण दोनों गाड़ियाें का संचालन डेढ़ महीने के लिए रोक दिया है। सूत्रों की मानें तो इन गाड़ियों की रैक इलाहाबाद माघ मेले में लगेगी। इस कारण से भी इनका संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें