फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से बढ़ रही ट्रेनों की लेटलतीफी

Wed, 10 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोहरे की अभी शुरुआत है, लेकिन रेल यातायात जाम होने लगा है। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने लगी है। ट्रेनों के समय से नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को रात स्टेशन पर ही कांपते हुए बितानी पड़ रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते दूसरे प्रदेशों की यात्रा करने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन


कई दिनों से कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के कारण यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। यात्री स्टेशन पर ट्रेन के समय से पहुंच जा रहे हैं, मगर ट्रेन लेट हो जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। बुधवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। अप-डाउन पंजाब मेल भी विलंब से पहुंचीं। वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर तीन घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे और देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर मौजूद रही। सबसे ज्यादा भीड़ एक नंबर प्लेटफार्म पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें