फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की दोहरी चाल से बिगड़ा मौसम का मिजाज

Wed, 10 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 हवा की दोहरी चाल से मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। बुधवार की सुबह 10 बजे तक जबरदस्त कुहरा रहा। कुहरे के कारण स्कूली बच्चों व यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। सुबह के वक्त मौसम में 100 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। दोपहर में कुछ हद तक कुहरा छंटा तो सूर्य की धीमी रोशनी धरती पर पड़ी। इससे दोपहर के समय वातावरण में 36 प्रतिशत नमी घट गई। ठंडी लगने से बीमार हुए पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वातावरण में नमी बढ़ी तो गलन का तेवर भी तल्ख हो गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे से गलन महसूस की गई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसमविद देशराज मीना ने बताया कि इन दिनों दोहरी हवा चल रही है। कभी पश्चिमी तो किसी समय उत्तरी हवा का चलना कुहरे का कारण बन रहा है। कहा कि कुहरे की वजह से सुबह के तापमान में 100 प्रतिशत आद्रता यानी नमी रिकार्ड की गई। दोपहर के वक्त 64 प्रतिशत आद्रता रही। मौसम में नमी होने के कारण कुहरा देर तक थमा रहा। उन्होंने अनुमान लगाया कि अगर यही स्थिति रही तो एक दो दिन में गलन और बढ़ेगी।

कुहरा भी और घना होगा। बताते चलें कि बुधवार को भी शहर से लेकर गांव तक कुहरे की मोटी परत जमी रही। कुहरे की वजह से यात्रियों व स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत हुई। सुबह के वक्त जो भी घर से निकला थोड़ी ही देर में उसका कपड़ा पानी की बूंद से नम हो गया। ठंड लगने से जिला अस्पताल में लालगंज क्षेत्र के सहाबगंज निवासी रामचरन (45), रामपुरपड़री निवासी सुधा देवी  (28) पत्नी राजेश, हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र का जय सिंह चौहान  (75), आईटीआई के पास का वरुण  (10) सांगीपुर निवासी तुलसीराम  (50) बीमार हो गए। हालत इतनी गंभीर हुई कि उन्हें परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें