फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलबिला स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 11 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। वह स्टेशन पर पानी की बोतल लेने के बाद ट्रेन में चढ़ रहा था। पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन के नीचे चला गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा का पुरवा गांव के अरविंद मिश्रा प्रधान डाकघर में इलेक्ट्रीशियन हैं। उनका पुत्र विवेक इंदौर में नौकरी करता है। सोमवार को वह भोपाल एक्सप्रेस से घर आ रहा था। साथ में भाभी और भतीजा भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन चिलबिला स्टेशन पर रुकी तो विवेक बोगी से उतरकर पानी की बोतल खरीदने लगा। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। उसने दौड़कर ट्रेन पकड़ी।
विज्ञापन



हड़बड़ी में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया। इस हादसे में उसका पैर कट गया। घटना की जानकारी उसकी भाभी और भतीजे को नहीं हो सकी। वे इस गफलत में थे कि विवेक किसी दूसरे डिब्बे में चढ़ गया होगा। प्रतापगढ़ ट्रेन पहुंचने के बाद भी विवेक का कुछ पता नहीं चल सका। उन लोगों ने विवेक के मोबाइल पर फोन किया। तब जाकर घटना की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर जीआरपी स्टेशन पहुंची। विवेक को जिला अस्पताल लाया गया। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद अरविंद मिश्रा परिजनों के साथ पहुंचे और शव को लेकर चले गए। विवेक की मौत से घर में कोहराम मच गया। एसओ जीआरपी बीके सिंह ने बताया कि विवेक की मौत ट्रेन से कटकर हुई। चिलबिला स्टेशन पर चढ़ते समय यह हादसा हुआ। वह इंदौर से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें