फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भरत चौक से कचहरी रोड तक जाम

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज गेट पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस। संवाद
विज्ञापन
शहर के भरत चौक से कचहरी रोड तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में करीब आधे घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग गर्मी और धूप से बेहाल रहे। मरीजों और उनके तीमारदारों को सबसे अधिक परेशानी हुई। एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई। मेडिकल कॉलेज रोड पर फुटपाथों पर दुकानदारों का अतिक्रमण और ठेलों ने समस्या को बढ़ाया। पैदल चलने की जगह नहीं बची थी। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और आम राहगीर भी जाम में फंसे रहे।
अधिवक्ता नीरज राय जाम के कारण कोर्ट नहीं पहुंच सके। अशोक कुमार मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाए, उन्हें निजी चिकित्सक के पास जाना पड़ा। राहुल शर्मा के बच्चे भी गर्मी और धूप में बेहाल हुए। मेडिकल कॉलेज गेट पर एक ट्रैफिक सिपाही एंबुलेंस निकालने में जूझता दिखा। वहीं, श्रीराम तिराहे पर कुछ सिपाही मोबाइल में व्यस्त पाए गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने त्योहारी सीजन से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। सीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें