फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भारी वाहनों की आवाजाही से लगा जाम, राहगीर परेशान

Thu, 12 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा कस्बे में जिला मुख्यालय रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत कस्बे में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बुधवार को भारी वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्गों तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय मार्ग, मनगढ़ रोड और बेंती राजमहल जाने वाले रास्ते पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
जाम में फंसे हीरागंज निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह सीएचसी में इलाज के लिए आए थे लेकिन जाम के चलते वाहन से उतरकर अस्पताल तक पैदल जाना पड़ा। वहीं, लखपेड़ा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि घर में शादी है। खरीदारी के लिए बाजार आया था लेकिन जाम में काफी समय बर्बाद हो गया। कस्बे में यातायात व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। चौराहों पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगने से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें