फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांस रोगी पहुंचे अस्पताल, एक दिन में 340 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद प्रदूषण से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भरमार लग गई। मंगलवार को 1920 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 340 सांस के मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार 340 सांस रोगियों में 140 अस्थमा, 110 सीओपीडी और 90 एलर्जी ब्रोंकाइटिस के मरीज शामिल हैं। रोजाना 150-160 रोगियों की ओपीडी वाले विभाग में सांस मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि प्रदूषण के कण सांस की नलियों में सिकुड़न पैदा कर रहे हैं। आंखों में लालिमा, खुजली और एलर्जी के मामले भी बढ़े हैं। सांस फूलने व बेचैनी की दिक्कत भी लोगों में बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस रोगी ये करें
- घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें।
- अस्थमा, सीओपीडी की दवा, इन्हेलर नियमित लें।
- सुबह-शाम धुंध के समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
- दिन में 3-4 बार गुनगुना पानी पीएं, भाप लें।
- सांस तेज फूले, सीने में जकड़न या बेचैनी हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- धूल-धुएं से बचें, खुद से दवा बंद न करें।

भोजन सेवन के नियम
0 फल में संतरा, आंवला, अमरूद, हल्दी वाला दूध।
0 तुलसी-अदरक की चाय।
0 हरी सब्जियां, दाल का पानी, गुनगुना सूप व शहद।
इनसे करें परहेज

0 आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, तला-भुना और ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना न खाएं।
0 दही, केले का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें