फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तापमान गिरने से रात में गुलाबी ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर माह के मध्य चरण में रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। रात में लोग गर्म कपड़े का इस्तेमाल करने लगे हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। इधर, बुधवार को भी वातावरण में हल्की धुंध का असर बना रहा।
विज्ञापन

नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। दोपहर में धूप के तेवर में नरमी आई है। सुबह धुंध का असर देखा जा रहा है। बुधवार को सुबह लोगों की नींद खुली तो वातावरण में हल्की धुंध रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली थी। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही।
बाबागंज, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा सहित स्थानों पर भीड़भाड़ रही। रात में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी । नवंबर माह के पहले सप्ताह में अधिकत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि वातावरण में पुरवा हवा की पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें