फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर एकजुट हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के संयोजन में व्यापारियों ने शहर से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे छुट्टा मवेशियों के झुंड ने न केवल यातायात बाधित किया बल्कि उनसे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही ई-रिक्शों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम लोगों और दुकानदारों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर अध्यक्ष अर्पित खंडेलवाल ने कहा महापुरुषों की प्रतिमा लगे पार्कों सुभाष पार्क और आजाद पार्क में हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। शहर के सौंदर्यीकरण और सुचारू यातायात व्यवस्था की ओर जिम्मेदारों का ध्यान अपेक्षित है। इस मौके पर राजेश केसरवानी, श्रवण मखीजा, जसबीर सिंह, राहुल खत्री, मनीष गुप्ता, बृजेश केसरवानी, जवाहरलाल उमरवैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें