फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस के हाथ अहम सुराग...बच्चे का कातिल हो सकता है बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर में बीते रविवार को सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में शक की सुई उसके पिता बाबूलाल वर्मा पर टिक गई है। पुलिस के अनुसार कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन




चौबेपुर में रविवार को अंश पिता बाबूलाल के साथ पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गया था। देर रात वह अचानक गायब हो गया। सोमवार को सरसों के खेत में उसका शव मिला था। बाबा संतराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान बाबूलाल रात में ही घर की दीवार में सेंध लगाकर फरार हो गया। इससे पुलिस का शक गहरा गया। रायबरेली, अमेठी व कोहड़ौर थाना क्षेत्र में उसकी खोजबीन की जा रही है।

अंतू थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह के अनुसार बच्चे की हत्या के मामले में लोगों से बातचीत और अब तक की छानबीन में सामने आया कि पत्नी की आदतों से परेशान होकर बाबूलाल ने उसे व उसके प्रेमी को फंसाने के लिए बेटे की हत्या की। पत्नी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है, घर पर कई लोगों का आना-जाना था। यह बाबूलाल को पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अफसर
बच्चे के पिता की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें