अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों ने पार्किंग स्थल न होने और जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जेल रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान में बैठक हुई। व्यापारियों ने शहर में पार्किंग, जाम की समस्या से निजात दिलाने और राजमार्ग पर अधूरे पड़े नालों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन समस्याओं के चलते आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।
जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं कराने पर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर का आभार जताया। उन्होंने प्रशासन से शहर की अन्य समस्याओं के समाधान की भी अपेक्षा की। बैठक में एसके मखीजा, राहुल गुप्ता, मनोज केसरवानी, बृजेश केसरवानी, जवाहर लाल उमरवैश्य, राहुल खत्री, आदर्श श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।