जेल रोड स्थित प्रतिष्ठान में बैठक करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। व्यापार
शहर के जेल रोड स्थित एक दुकान पर मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि शहर में हो रहे नाला व पुलिया निर्माण में शिथिलता बरती जा रही है।
जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने कहा कि नाला व पुलिया निर्माण कार्य में देरी से व्यापारियों के साथ आम शहरी भी परेशान हो रहे हैं। डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। इस मौके पर एसके मखीजा, अनिल गोयल, राहुल गुप्ता, बृजेश केसरवानी, दीपक सोनी, मनीष गुप्ता, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।