फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सब्जी मंडी में चोरी से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, दुकानें बंद

विज्ञापन
भुपियामऊ ​स्थित मंडी में चोरी की घटना के बाद जुटे व्यापारी। पुलिस
विज्ञापन
भुपियामऊ चौकी के ठीक सामने स्थित सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरी से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंदकर विरोध जताया। एक महीने के अंदर मंडी में यह तीसरी चोरी की घटना है।
विज्ञापन

29 जून को ननकऊ की दुकान से करीब डेढ़ क्विंटल लहसुन चोरी हुआ था। 10 जुलाई को चार दुकानों से ढाई क्विंटल लहसुन चोरों ने पार किया था। वहीं, बुधवार देर रात फिर चार दुकानों से चोरों ने लगभग दो क्विंटल लहसुन चोरी कर लिया।
बृहस्पतिवार सुबह सलमान, मुख्तार अहमद, मो. मोसिम और समरजीत पटेल ने आढ़त का ताला टूटा देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के सामने ही पुलिस चौकी है, फिर भी चोर बेखौफ वारदात कर रहे हैं। व्यापारियों ने एसपी से शिकायत कर जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शिकायत मिली है। जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
- आशुतोष मिश्र, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें