शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विकास खंडों से आए बालक और बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में बालक वर्ग से मानधाता ब्लॉक की टीम ने सदर ब्लॉक की टीम को 4-0 से हराया। वहीं, बालिका वर्ग में मानधाता की टीम ने सदर की टीम को 2-1 से हराया और मंडल के लिए चयनित हुईं। प्रतियोगिता में अजय कुमार, राम बहादुर पाल और पवन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई गई।
समापन पर बीएसए देवब्रत सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और मंडल स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, सुशील सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, खुर्शीद अली, रमा शंकर, अंजनी पांडेय व गायत्री यादव मौजूद रहे।